Punjab

खरड़ सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल अफसर के पद पर तैनात डॉक्टर मनिंदर कौर ने नौकरी से दिया इस्तीफा

कुछ दिन पहले सेहत मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने लगाई थी फटकार

पंजाब के सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की सख्ती की गाज पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की भाभी पर भी गिरी है। पूर्व CM चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह की पत्नी डॉ. मनिंदर कौर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वह खरड़ सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल अफसर के पद पर तैनात थी।

कुछ दिन पहले सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने खरड़ अस्पताल की चेकिंग की थी। जिसमें वार्ड में पंखे न चलने और वाशरूम साफ न होने पर एसएमओ को फटकार लगाई थी। जिसके बाद डॉ. मनिंदर का तबादला खरड़ से बरनाला के धनौला में कर दिया गया था।

सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा 20 जुलाई को खरड़ अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ लोकल MLA और सरकार में पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान भी मौजूद थी। इस दौरान अस्पताल में सफाई को लेकर मंत्री ने एसएमओ को खूब खरी-खोटी सुनाई।

इस बारे में डॉ. मनिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत वजह से नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने 10 दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। वह 22 साल की नौकरी कर चुकी हैं। अब नोटिस पीरियड की 3 महीने की ड्यूटी और करेंगी। उन्होंने सेहत मंत्री की चेकिंग की घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

डॉ. मनिंदर कौर के पति डॉ. मनोहर सिंह ने भी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके लिए उन्होंने भी एसएमओ पद से इस्तीफा दे दिया था। वह बस्सी पठाना से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे।

कांग्रेस से टिकट न मिली तो वह आजाद लड़े लेकिन हार गए। उन्हें उम्मीद थी कि सीएम चरणजीत चन्नी की लोकप्रयिता से जीत जाएंगे लेकिन चन्नी ही खुद 2 सीटों से चुनाव हार गए।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.