HARSIMRANJEET SINGH BUNTY
बड़ी खबर जालंधर से है जहां पर जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है |
बंटी ने इस्तीफा प्रदेश प्रधान को भेज दिया है|
आपको बता दें कि हरसिमरनजीत सिंह बंटी वार्ड नंबर 44 से पार्षद चुने गए थे ,इसके पश्चात उन्हें डिप्टी मेयर पद भी दिया गया था | शहर के युवाओं में खासी पैठ रखने वाले हरसिमरनजीत सिंह बंटी के इस्तीफे से ,पार्टी का गहरा आघात हुआ है |
बता दें कि हरसिमरनजीत सिंह बंटी विधानसभा चुनावों से पहले ही पार्टी से नाराज चल रहे थे | किसी समय विधायक सुशील रिंकू के साथ काफी बनती थी| रिंकू के विधायक बनने में हरसिमरनजीत सिंह बंटी का खासा रोल रहा है ,लेकिन पिछले चुनावों से पहले ही किन्ही कारणों से दूरी बन गई | नतीजा यह रहा कि रिंकू चुनाव हार गए और बंटी ने भी कांग्रेस को अब अलविदा कह दिया है | अब देखना यह होगा कि क्या हरसिमरनजीत सिंह बंटी ,आम आदमी पार्टी की तरफ जाते हैं या उनका अगला रुख क्या होगा यह तो वह ही बता पाएंगे !
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.