Politics

नारदा मामले में टीएमसी के 2 मंत्री समेत 4 नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई के दफ्तर पहुंची ममता बनर्जी..

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के मंत्री फिरहाद हाकिम समेत चार टीएमसी नेताओं को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी भी कोलकाता स्थित सीबीआई के ऑफिस पहुंच गए हैं. सीबीआई आज फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, सुब्रत मुखर्जी और सोवन चटर्जी से नारदा केस में पूछताछ करेगी.

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर से केंद्रीय एजेंसियां ऐक्टिव हो गई हैं। नारदा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीएमसी के मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को भी लाया गया है। वहीं कुछ देर बाद सीएम मदद बनर्जी भी सीबीआई दफ्तर पहुंच गईं।

मुख्य सूचना अधिकारी आरसी जोशी ने बताया कि सीबीआई ने नारदा स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित मामले में पश्चिम बंगाल सरकार के 4 तत्कालीन मंत्रियों (फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और सोवन चटर्जी) को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में 16 अप्रैल, 2017 को केस दर्ज किया था।

समर्थकों के साथ पहुंचीं ममता बनर्जी
इससे पहले कोयला चोरी मामले में ममता बनर्जी की बहू और सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआई ने नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा था। सीबीआई दफ्तर में ममता के मंत्री और विधायकों को लाने की सूचना के बाद ममता बनर्जी समर्थकों के साथ पहुंच गईं।

नारदा केस में मंत्री फिरहाद हकीम गिरफ्तार

बता दें कि सीबीआई की टीम आज सुबह पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान सीबीआई की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे. सीबीआई की टीम ने फिरहाद हकीम को नारदा केस के संबंध में अरेस्ट किया है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.