Punjab

पंजाब में हुआ बड़ा बदलाव: सरकारी स्कूलों को लेकर बदली सोच, पंजाब के सरकारी स्कूलों में दाखिला 8.10 प्रतिशत बढ़ा, स्टूडेंट्स की संख्या 26.72 लाख से बढ़कर 28.89 लाख हुई…

डेढ़ साल से सूबा ही नहीं पूरा देश कोविड-19 के संकट से जूझ रहा है। हर दिन हम अपनों को खो रहे हैं। इन सब के बीच पंजाब में एक बड़ा बदलाव सरकारी स्कूलों में देखने को मिल रहा है। पहले जहां विधायक, मंत्री व बड़े अधिकारी अपने बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों में एडमिशन करवाने पर फख्र महसूस करते थे, वहीं इस बार विधायक, मंत्री व अधिकारी अब अपने बच्चों का दाखिला प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करा रहे हैं। शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में नए दाखिलों में 8.10 फीसदी का इजाफा भी हुआ है।

परिवर्तन के कारण

  1. स्मार्ट स्कूल बने। बिल्डिंग्स और इंफ्रा पहले से बेहतर हुई।
  2. प्राइवेट की तरह एलईडी से ऑनलाइन शिक्षा। दूरदर्शन से हर दिन ऑनलाइन क्लासें। पहले प्राइवेट से सरकारी में आने पर ट्रांसफर सर्टिफिकेट देना होता था। अब स्व घोषणा पत्र ही काफी।
  3. 2020 में 10वीं व 12वीं के नतीजे प्राइवेट से बेहतर, अधिक पढ़े-लिखे टीचर व स्टाफ।
  4. हर गांव के गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट, बैसाखी के मेले व तीन तख्तों श्री आकाल तख्त साहिब, केसगढ़ साहिब व तलवंडी साबों से सरकारी स्कूल का प्रचार।

इन्होंने कराया अपने बच्चों का दाखिला

फिरोजपुर में एक विधायक, मोगा में एक पूर्व विधायक, 3 पंच, 5 सरपंच, 1 बैंक मैनेजर, 1 चेयरमैन, अमृतसर में 1 एडवोकेट, बरनाला में 1 ब्लाॅक समिति मेंबर, 2 पार्षद, 8 सरपंच, 17 पंच, फतेहगढ़ साहिब में 1 प्रोफेसर, पठानकोट में 16 सरपंच, 2 पूर्व पार्षद, 1 चेयरमैन, 1 पार्षद, 9 पंच, 2 पूर्व चेयरमैन, पटियाला में 1 सरपंच, 1 चेयरमैन, गुरदासपुर में 1 पंच, कपूरथला में 1 सरपंच, एसबीएस नगर में 1 सरपंच, 2 पंच, मुक्तसर साहिब में 1 सरपंच।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.