COVID Latest Update

Covid-19 नई दवा: DRDO की बनाई एंटी कोविड ड्रग 2DG की 10,000 डोज बनकर तैयार, सुबह-शाम पानी में घोलकर मरीजों को दी जाएगी एंटी कोरोना दवा..

DRDO की एंटी कोरोना ड्रग 2DG को सोमवार को इमरजेंसी यूज के लिए रिलीज कर दिया गया। अब इन्हें मरीजों को दिया जा सकता है| DRDO द्वारा डेवलेप की गई दवाई 2-DG अब अस्पतालों में उपलब्ध होगी, जो मरीजों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद करेगी|

 इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन मौजूद रहे। ये दवा एक पाउडर के रूप में है। इस दवा को सबसे पहले दिल्ली के DRDO कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिया जाएगा।

DRDO ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के साथ मिलकर बनाया

इस दवा को DRDO के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेस (INMAS) ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के साथ मिलकर बनाया है। क्लिनिकल रिसर्च के दौरान 2-डीजी दवा के 5.85 ग्राम के पाउच तैयार किए गए। इसके एक-एक पाउच सुबह-शाम पानी में घोलकर मरीजों को दिए गए। इसके रिजल्ट अच्छे रहे। जिन मरीजों को दवा दी गई थी, उनमें तेजी से रिकवरी देखी गई। 

डॉक्टर्स की सलाह पर ही दी जाएगी
ये दवा फिलहाल अस्पतालों में डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी। अभी इसकी सिर्फ इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी गई है। जब तक इस दवा को सामान्य इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिलती है, तब तक इसका बाजार में आना संभव नहीं है।

अब तक 27 अस्पतालों में हुआ है ट्रायल
इससे पहले DRDO के अधिकारियों ने बताया था कि देशभर के जिन 27 अस्पतालों में इस दवा के आखिरी ट्रायल किए गए थे।

पानी में घोलकर पीना होगा इस दवा को
कोरोना के खिलाफ जंग में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की नई दवा उम्‍मीद की किरण लेकर आई है। इस दवा का नाम 2-डीऑक्‍स‍ि-डी-ग्लूकोज (2-DG)है। डीआरडीओ की यह दवा ऐसे समय में आई है जब कोरोना की तीसरी लहर की बात हो रही है। वहीं, देशभर में ऑक्सिजन की क‍िल्‍‍‍‍लत बनी हुई है। दूसरी लहर से रेकॉर्ड मौतें हो रही हैं और स्वास्थ्य संसाधनों पर भारी दबाव है। अच्छी बात यह है कि 2-डीजी दवा पाउडर के रूप में पैकेट में आती है और इसे पानी में घोल कर पीना होता है।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.