Politics

पंजाब के राज्‍यपाल से मिल भगवंत मान ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

हमारे पास होगी अच्छी कैबिनेट, इंतजार करिए

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की है और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है. मान मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए हैं.

भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उन्‍होंने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए कहा कि उनके पास अच्‍छी कैब‍िनेट होगी.

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले, ‘मैंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है. राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा तो मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा.’ उन्‍होंने कहा कि शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे.

भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. आप की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक रविवार को मान और केजरीवाल दोनों स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाणा मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर में दर्शन करेंगे. वे आप की जीत का जश्न मनाने और मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए अमृतसर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे. आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं.

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान ने विधायकों से कहा कि मेरी आप सभी से एक विनती है कि अहंकार मत करना, जिसने वोट नहीं दिया, उसका भी काम करना. आप पंजाबियों के विधायक हो, सरकार पंजाबियों ने बनाई है. मान ने कहा कि पुलिसकर्मियों की किसी भी गलत हरकत को लेकर वह बहुत स्ट्रिक्ट हैं. उन्‍होंने कहा कि हमें वहां जाकर काम करना है, जहां जाकर वोट मांगे हैं. जीतकर यह नहीं कहना कि चंडीगढ़ आओ. कोई भेदभाव नहीं करना, अरविंद केजरीवाल का भी यही मैसेज है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.