ATM GAS CUTTER LOOT
पंजाब के जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर लुटेरे बैंक के एटीएम को निशाना बना कर एटीएम लूट ले गए हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार करीब 23 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। गौर हो कि बीती देर रात को लुटेरों ने फगवाड़ा के गांव खजूरला में एसबीआइ बैंक के एटीएम को निशाना बनाया और लूट कर ले गए।
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे ब्रिजा कार में सवार होकर आए थे और गैस कटर की सहायता से बैंक के एटीएम को लूट ले गए। बताया जा रहा है कि कल ही बैंक अधिकारियों द्वारा 23 लाख रुपए कैश बैंक के एटीएम में डाला गया था।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी।
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.