Punjab

जालंधर में ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाला तीन सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

जहरीली मिठाई में मिलावट वाला केमिकल व टूथपेस्ट बरामद

जालंधर में जीआरपी ने ट्रेनों में जहरखुरानी कर यात्रियों को लूटने वाले तीन सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से जहरीली मिठाई में मिलावट वाला केमिकल व जहरीला टूथपेस्ट बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है।

गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में जहरखुरानी कर यात्रियों को लूटने वाले तीन सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से जहरीली मिठाई में मिलावट वाला केमिकल व जहरीला टूथपेस्ट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बीते 10 मार्च को गिरोह के दो सदस्यों को पठानकोट चौक पर परतोष ठाकुर पुत्र सुरेश ठाकुर निवासी जिला बेतिया पश्चिम चंपारण बिहार व उसकी निशानदेही पर उपकार नगर से जोगिंदर शाह पुत्र रघुनाथ शाह निवासी जिला मोतिहारी बिहार को गिरफ्तार किया है।

परतोष ठाकुर लुधियाना जीआरपी के एक केस में भगोड़ा था। परतोष और शाह से जहरीला पेड़े, जहरीला टूथपेस्ट बरामद किया है। प्राथमिक पूछताछ में तीसरे साथी संतोष शाह पुत्र जमनाशाह निवासी बिहार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दावा किया कि उक्त आरोपितों से सात चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। उक्त गिरोह के पकड़े जाने से जालंधर व अमृतसर आदि के कई केस हल हुए हैं।

बीती 18 और 20 फरवरी को अंबाला छावनी में कर्मभूमि ट्रेन में आरोपितों ने जहरखुरानी करके 2100 रुपये व 6700 रुपये तथा मोबाइल चोरी कर लिया था। जिस पर अंबाला कैंट जीआरपी ने केस दर्ज किए थे। गिरोह को पकड़ने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष चे¨कग सेल कायम किया जिसने उक्त गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.