World

दुखद: पूर्व एनएसजी प्रमुख जेके दत्त का कोविड से निधन, मुंबह हमले में कमांडो टीम का किया था नेतृत्व..

वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान कमांडो का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के पूर्व महानिदेशक जेके दत्त का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण बुधवार को निधन हो गया. वह 72 वर्ष के थे.

उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी दत्त का ऑक्सीजन का स्तर गिरना शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्हें 14 अप्रैल को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कहा, ‘दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका आज अपराह्न साढ़े तीन बजे निधन हो गया.’ दत्त के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है. उनका बेटा नोएडा में रहता है और उनकी बेटी अमेरिका में रहती है.

ज्‍योति कृष्‍ण दत्‍त (जेके दत्त) वर्ष 2006 से 2009 तक एनएसजी के प्रमुख रहे थे. वह सीबीआई के संयुक्त निदेशक भी रहे हैं. जेके दत्‍त के निधन पर एनएसजी ने ट्वीट किया, ‘ज्योति कृष्ण दत्त (आईपीएस, पूर्व डीजी, एनएसजी: अगस्त 2006- फरवरी 2009) का 19 मई को गुरुग्राम में निधन हो गया है. एनएसजी अपने पूर्व डीजी के दुखद और असामयिक निधन पर शोक व्‍यक्‍त करता है और राष्‍ट्र के लिए की गई उनकी विशिष्‍ट सेवाओं को याद करता है.’

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.