Categories: World

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान कराची एयरपोर्ट के पास हुआ क्रैश, लाहौर से भरी थी उड़ान

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान कराची एयरपोर्ट के पास हुआ क्रैश, लाहौर से भरी थी उड़ान

पाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये हादसा कराची एयरपोर्ट के पास हुआ है. ये हादसा कराची में लैंडिंग से ठीक पहले हुआ है. बताया जा रहा है विमान में 98 यात्री सवार थे.

पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि फ्लाइट A-320, 90 यात्रियों को लेकर जा रही थी. विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं. एंबुलेंस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान के उतरने से एक मिनट पहले उसका संपर्क टूट गया था.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में 98 यात्री सवार थे. इनमें से 85 इकॉनोमी और 6 बिजनस क्लास में सफर कर रहे थे. पाकिस्तानी सेना क्विक रिएक्शन फोर्स और पाकिस्तान रेंजर्स के जवान दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वे राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

5 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

This website uses cookies.