World

चक्रवाती तूफान ‘टाक्टे’ से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी, करेंगे मुख्यमंत्री रुपाणी से मुलाकात..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भावनगर पहुंच गए हैं। आज वे गुजरात में चक्रवात तूफान टाक्टे से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे।

इस तूफान के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।दिल्ली से सीधा भावनगर पहुंचे प्रधानमंत्री अब अमरेली, गिर सोमनाथ और भावनगर जिले का हवाई निरीक्षण करेंगे। यहां के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद जाएंगे और वहां राज्य मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा वरिष्ठ सचिव स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चक्रवाती तूफान टाक्टे से हुए नुकसान का आकलन करेंगे। गुजरात CMO ने इस बात की जानकारी मंगलवार को ट्वीट के जरिए दी।

हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और चक्रवाती तूफान से राज्य में पैदा हालात का जायजा लिया क्योंकि सोमवार रात वहां तूफान के कारण भूस्खलन भी हुआ। बता दें कि तूफान आज कमजोर हो गया है लेकिन हवा अभी भी 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जारी है। उत्तरी भारत के कई इलाकों में इस तूफान का असर देख गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली  के कई इलाकों में इसके कारण बारिश हो रही है। 

तटीय इलाकों में भारी नुकसान, 13 मरे 

गुजरात में चक्रवात टाक्टे ने तबाही मचाई है। यहां अब तक  13 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। चक्रवात से हुए नुकसान के सर्वे के बाद सरकार इसका मुआवजा देगी। गुजरात में बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि चक्रवाती तूफान की वजह से 16,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 40 हजार से ज्यादा पेड़ और एक हजार से ज्यादा बिजली के खंभे इसकी वजह से उखड़ गए।  

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.