World

सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला के पिता सायरस भी पहुंचे लंदन, बोले- देश छोड़ कर नहीं भागा

अदार पिछले एक महीने से लंदन में हैं. अब उनके परिवारवालों के साथ-साथ उनके पिता के वहां पहुंचने के बाद पूनावाला के देश छोड़ने को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं. हालांकि सायरस पूनावाला ने ऐसी अफवाहों को सीरे से खारिज कर दिया है.

उन्होंने कहा है कि वो यूरोप में वैक्सीन की यूनिट लगाने पर विचार कर रहे हैं. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए सायरस पूनावाला ने बताया कि वो हर साल गर्मी की छुट्टियों में लंदन आते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग भी ये कह रहे हैं कि वो और उनके बेटे देश छोड़ कर भाग गए हैं वो झूठ और बकवास बातें हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं हर साल मई के महीने में लंदन आता हूं. अदार भी यहां बचपन से आ रहे है. ऐसे में मेरा और मेरे परिवार का यहां आना कोई नई बात नहीं है.’ 

अदार पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन को लेकर उन पर खासा दबाव है

बता दें कि सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में कोविशील्ड नाम से कोरोना की वैक्सीन बन रही है. भारत में इस वक्त 90 फीसदी वैक्सीन इसी कंपनी से आ रही है. पिछले दिनों अदार पूनावाला ने कहा था कि वैक्सीन को लेकर उन पर खासा दबाव है. उन्होंने कहा था कि भारत में कोरोना वैक्‍सीन कोविशील्‍ड की जल्‍द सप्‍लाई करने की मांग वाली फोन कॉल उनके पास आ रही हैं. ये कॉल देश के कुछ सबसे पावरफुल लोग भी कर रहे हैं .इनमें राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री, बिजनेस कंपनियों के प्रमुख और अन्‍य शामिल हैं. कॉल में कोविशील्‍ड की तत्‍काल सप्लाई की मांग की जा रही है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.