Punjab

अमृतसर में बीती रात चली दर्जन भर गोलियां,पूर्व जत्थेदार के परिवार पर रात 11.10 बजे दो नकापोश युवकों द्वारा उनके घर पर हमला

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार स्वर्गीय प्रताप सिंह के घर पर बुधवार रात 11.10 बजे दो नकाबपोश युवकों ने गोलियां चलाई। यह वही जत्थेदार हैं, जिनकी 1984 में एक आतंकी संगठन के द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। रात हुई घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला की छानबीन शुरु कर दी है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी रात 11.10 बजे सुल्तानविंड रोड कोट आत्मा राम में रहने वाले श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी प्रताप सिंह के घर के बाहर दो युवक आए। युवकों ने गेट और पास की खिड़की पर गोलियां चलाना शुरु कर दिया। दो नकापोशें ने दर्जन भर गोलियां फायर की। जिससे गेट व घर की खिड़की पर लगी।

गुरप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि घटना रात 11 बजे के करीब की है। परिवार घर में सो रहा था। तभी बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनी। घर का दरवाजा लॉक होने के कारण बड़ी अप्रिय घटना होने से बच गई। स्वर्गीय ज्ञानी प्रताप सिंह 1938 से 1948 तक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रहे थे। इसके बाद 1952 से 1954 तक उन्होंने दोबारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की सेवा निभाई थी। स्वर्गीय जत्थेदार प्रताप सिंह की आतंकवाद के दौर के दौरान 1984 में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी।

थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। एसीपी मनजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पड़ोसी के घर के बाहर लगे कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड हो गई। पुलिस ने घर के बाहर से खोल भी बरामद कर लिए हैं। वहीं परिवार ने भी बयान दर्ज करवाए हैं कि उनकी कुछ लोगों के साथ मनमुटाव चल रहा है। शक है कि यह घटना उन्होंने ही करवाई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रात 11.10 बजे के करीब तीन युवक इलाके में काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल पर आए थे। दो ने मोटरसाइकिल से उतर कर गोलियां चलाई, वहीं एक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा। फिलहाल आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.