Punjab

पंजाब में ओमीक्रॉन की एंट्री , 16 दिन बाद रिपोर्ट आने पर चला पता

मार्च 2020 में भी प्रदेश का पहला कोरोना पाजिटिव भी इसी जिले से रिपोर्ट किया गया था।

पंजाब का पहला ओमिक्रोन मरीज भी नवांशहर से सामने आया है। 

ओमिक्रोन संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जाने के बाद 28 दिसंबर को यह रिपोर्ट दी है कि वह व्यक्ति ओमिक्रोन पाजिटिव था। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है। 4 दिसंबर को स्पेन से लौटे इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट 12 दिसंबर को पाजिटिव आ गई थी। इससे पहले उसे होम क्वंरटाइन कर दिया गया था। 12 दिसंबर को रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे नवांशहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। 24 दिसंबर को उसे डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने उसी समय उसका सैंपल ओमिक्रोन जांच को भेज दिया था।

स्पेन से आए व्यक्ति की कांटेक्ट हिस्ट्री को जांचने के बाद उसके संपर्क में आए 13 लोगों की जांच की गई थी। इनमें से दो लोग पाजिटिव आए थे। यह लोग भी अब ठीक होकर अपने घरों को जा चुके है। इनके सम्पर्क में आने वाले अन्य लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है।

डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल का कहना है कि 28 दिसंबर को जिले के स्वास्थ्य विभाग को यह रिपोर्ट मिली कि स्पेन से मुंकदपुर आया व्यक्ति ओमिक्रोन पाजिटिव था। सरकार के निर्देशों के मुताबिक पहले ही उसके पाजिटिव आने के बाद उसे होम क्वंरटाइन कर उसके संपर्कों को जांचा गया। सभी के सैंपल लिए गए।

सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सिविल सर्जन डा. इंद्रमोहन गुप्ता का कहना है कि 28 दिसंबर को ही उन्हें पता चला कि यह व्यक्ति ओमिक्रोन से पाजिटिव था। उन्होंने कहा कि अगर जिले के स्वास्थ्य विभाग सही समय पर सही कदम नहीं उठाता तो ओमिक्रोन और फैल सकता था।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

23 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.