Punjab

पंजाब में OXYGEN की कमी से हाहाकार,अमृतसर के अस्पताल में दम घुटने से 6 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत

पंजाब के अमृतसर स्थित नीलकंठ अस्पताल में शनिवार सुबह आक्सीजन की कमी से छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। फिलहाल शवों को बाहर लाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

कल ही पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक में राज्य में आक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने उपयुक्त आक्सीजन सप्लाई यकीनी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। केंद्र सरकार यह यकीनी बनाए कि दूसरे राज्यों में लिक्विड आक्सीजन उत्पादक आवंटन संबंधी वचनबद्धता का पालन करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह नहीं हो रहा। पंजाब में आक्सीजन की सप्लाई हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से होती है। इस सप्लाई को हाईजैक किए जाने की खबरें हैं।

एक महिला मरीज के दामाद विक्की ने बताया कि उनकी सास कोरोना से संक्रमित थी। डॉक्टरों ने कल ही उनसे साइन करवा दिए थे। कागज पर लिखा था कि अस्पताल में आक्सीजन की कमी है और यदि इसकी कमी की वजह से मरीज को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा।

इतनी बड़ी घटना के बाद न तो स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी यहां पहुंचा और न ही प्रशासनिक अधिकारी। बीते शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा से मुलाकात कर साफ कहा था कि अस्पतालों में आक्सीजन की कमी है और इससे मरीजों का नुकसान हो सकता है, इसलिए आक्सीजन की व्यवस्था करवाई जाए।

नीलकंठ अस्पताल के एमडी सुनील देवगन ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार प्रशासन सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित बना रहा है, लेकिन निजी अस्पतालों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारे पास आक्सीजन का स्टाक नहीं है। हम मरीज को यहां दाखिल करने से इन्कार कर रहे हैं, लेकिन मरीज जब जिद पर अड़ जाता है तो हम उनसे लिखित में लेते हैं कि आक्सीजन की कमी की वजह से कोई हादसा हुआ तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.