India

दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत, खत्म हुआ ऑक्सीजन-प्रबंधन

दिल्ली के एक और अस्पताल से दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना संक्रमित 20 मरीजों की मौत हो गई है. अस्पताल के एमडी ने जानकारी दी कि ऑक्सीजन की कमी से गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत हो गई. शुक्रवार शाम को इन मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी की वजह से अपना दम तोड़ दिया.

रोहिणी जिले के डीसीपी को जयपुर गोल्डन अस्पताल में मरीजों की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन कमी से 20 मरीजों की कोई जानकारी अब तक उनके पास नहीं आई है. उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी तक अस्पताल की ओर से भी मौत का कोई आंकड़ा शेयर नहीं किया गया है.

अस्पताल ने इसके लिए ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी पर ठीकरा फोड़ा है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की मौत पर सफाई देते हुए कहा गया है कि मरीजों के लिए 3600 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन रात 12 बजे तक सिर्फ 1500 लीटर ही आपूर्ति की गई. इस कारण ही मरीजों की मौत हो गई.

जयपुर गोल्डन अस्पताल के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट ने कहा कि अब भी हॉस्पिटल में 200 मरीज भर्ती हैं, जिनके लिए ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है. उन्होंने कहा कि अब अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं है.

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत का मामला सामने आया था. आज भी राजधानी के कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन खत्म होने की जानकारी दे दी है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.