Punjab

MINI LOCKDOWN ALERT : जालंधर पुलिस की चेतावनी- संडे को दुकानें व फड़ी लगाई तो …

पंजाब सरकार ने संडे को मिली लाकडाउन लगाने का ऐलान किया है। ऐसे में जालंधर पुलिस ने भगवान वाल्मीकि चौक के पास मुनादी कराई कि संडे को दुकानें खोलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब सरकार ने संडे को मिली लाकडाउन लगाने का ऐलान किया है। वहीं रात 8:00 बजे के बाद कर्फ्यू की घोषणा की गई है। ऐसे में जालंधर पुलिस ने भगवान वाल्मीकि चौक के पास साउंड सिस्टम लगा दिया और पूरा दिन वहां पर मुनादी कराई कि जो लोग भी अपनी दुकानें खोलेंगे या फड़ी लगाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

स्पीकर से लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रही है। थाना चार के एएसआइ सुरिंदर भी अपना साउंड सिस्टम लेकर बाजारों में मुनादी करवाते दिखे। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियम लोगों को बचाने के लिए बनाए गए हैं, इसलिए लोगों को चाहिए कि इन नियमों का पालन करें।

आक्सीजन की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए सिविल अस्पताल में भी प्रशासनिक अधिकारियों का पहरा बिठा दिया है। जिला प्रशासन ने भूमि रक्षा विभाग के एसडीओ की अगुवाई में चार अधिकारियों की तैनाती की है, जो 24 घंटे तैनात रहेंगे। सिविल अस्पताल में होने वाली आक्सीजन की सप्लाई आने पर और सप्लाई लेने के लिए गाड़ी जाने पर सिलेंडरों की गिनती कर रहे है।

संबंधित एसएमओ के साथ मिल डिमांड तैयार कर पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप रहे है। आक्सीजन बनाने वाले प्लांट पर भी पंजाब पुलिस का पहरा रहेगा। आक्सीजन सिलेंडर ले जाने वाले सभी वाहनों के साथ पुलिस कर्मी होंगे ताकि यह जीवन रक्षक गैस सीधा अस्पतालों में पहुंच सके। डीसी ने सभी को आगाह किया कि कोई आक्सीजन की कालाबाजारी करते पकड़ा गया तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.