Punjab

BIG ALERT – अमृतसर में सेना के हवलदार पर गोलियां चलाकर लूटी कार,किसी वारदात को अंजाम देने में किया जा सकता है इस्तेमाल!

अमृतसर के खलचियां थाने के अधीन पड़ते जीटी रोड पर कार सवार पांच लुटेरों ने गोलियां चलाकर सेना के जवान से उसकी कार लूट ली और फरार हो गए। वारदात को पांच लुटेरों ने अंजाम दिया है। घटना रविवार की रात की है। लुटेरों लूट को अंजाम देते समय सैनिक पर दातर से हमला भी किया।

फिलहाल, खलचियां थाने की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी किसी आरोपित का पता नहीं लगा सकी है। एएसआइ हरजीत सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला के बरीनल गांव निवासी अनीष अहमद ने खलचियां थाने की पुलिस को बताया कि वह सेना में बतौर हवलदार तैनात है। शनिवार को वह अपनी कार से सवार होकर अमृतसर में किसी रिश्तेदार से मिलकर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले की तरफ जा रहा था।

रास्ते में खलचियां के पास एक अन्य कार सवारों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। सुनसान इलाके में पहुंचते ही पीछे आ रही कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह रुककर अपनी कार को देखने लगे। फिर कार सवार पांच युवक नीचे उतरे और उनके साथ हाथापाई करने लगे।

जब उन्होंने विरोध करने का प्रयास किया तो एक लुटेरे ने पिस्तौल निकालकर तीन हवाई फायर किए। बावजूद उनका विरोध जारी रहा। इसके बाद एक लुटेरे ने दातर से उनके हाथ पर वार कर दिया उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपना बचाव किया। जान से मारने की धमकियां देते हुए पांचों लुटेरे उनकी कार लूटकर फरार हो गए।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.