COVID Latest Update

नई मुसीबत: ओमिक्रॉन के खिलाफ Covishield सहित तमाम वैक्सीन फेल!

पूरी दुनिया से कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर डरावने आंकड़े सामने आ रहे हैं. भारत में भी ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या डेढ़ सौ के पार पहुंच गई है. चिंता की बात ये है कि शुरुआती रिसर्च से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि ज्यादातर वैक्सीन भी इसके खिलाफ कारगर नहीं है. बस राहत की बात ये है कि वैक्सीन लेने वाले लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद ज्यादा गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अब तक के अधिकांश सबूत लैब प्रयोगों पर आधारित हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को पूरी तरह कवर नहीं करते हैं. फाइजर और मॉडर्न की वैक्सीन नई एमआरएनए तकनीक पर आधारित है. इन दोनों वैक्सीन ने अब तक लोगों को कोरोना के हर नए वेरिएंट से सुरक्षा दी है. अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में इसका इस्तेमाल हुआ है.

कोरान की मौजूदा वैक्सीन कितनी कारगर है इसको लेकर दुनिया के कई देशों में इस वक्त रिसर्च चल रहे हैं. रिसर्च की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ ऐसे लोग ओमिक्रॉन के संक्रमण से बच रहे हैं जिन्होंने बूस्टर डोज़ के साथ फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन ली है. लेकिन ये दोनों वैक्सीन अमेरिका के अलावा कुछ ही देशों में उपलब्ध है. एस्ट्राजेनेका , जॉनसन एंड जॉनसन और रूस की वैक्सीन भी ओमिक्रॉन के खिलाफ ज्यादा कारगर नहीं हैं. ऐसे में कोरोना की महामारी को रोकना आसान नहीं होगा.

उधर चीन की दोनों वैक्सीन सिनोफार्म और सिनोवैक ओमिक्रॉन के खिलाफ बिल्कुल कारगर नहीं है. जबकि पूरी दुनिया में वैक्सीन की आधी डोज़ इन्हीं दो टीकों से लगे हैं. इसमें चीन और ज्यादातर निम्न और मध्यम आय वाले देश जैसे कि मेक्सिको और ब्राजील शामिल हैं.

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि रूस की स्पुतनिक वैक्सीन, जिसका उपयोग अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में भी किया जा रहा है इससे भी ओमाइक्रोन के खिलाफ सुरक्षा नहीं मिलती है. जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन का भी यही हाल है. इससे भी ओमिक्रॉन के खिलाफ सुरक्षा न के बराबर मिलती है

ब्रिटेन में एक शुरुआती अध्ययन में पाया गया कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लेने के छह महीने बाद ओमिक्रॉन के संक्रमण से सुरक्षा नहीं मिलती है. भारत में नब्बे प्रतिशत वैक्सीन लेने वाले लोगों को कोविशील्ड ब्रांड नाम के तहत यहीं टिके लगे हैं. इसका व्यापक रूप से इस्तेमाल अफ्रीका में भी किया गया है. जहां ग्लोबल कोविड वैक्सीन कार्यक्रम कोवैक्स ने 44 देशों को इसकी 67 मिलियन खुराक बांटी है.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.