Categories: ChandigarhPunjab

पंजाब में बड़ी वारदात , स्कूल के बाहर महिला टीचर के सरेआम हत्या , ताबड़तोड़ चलाई गई गोलियां

पंजाब के मोहाली के पास खरड़ में स्कूल के बाहर महिला टीचर की सरेआम हत्‍या से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा से स्‍कूल जा रही इस महिला टीचर ताबड़तोड़ गाेलियां चला दीं। उस समय वह स्‍कूल के बाहर पहुंची थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार होने में कामयाब हो गया।

महिला टीचर का फ्रांस में रह रहे पति से कुछ समय पहले ही तलाक हुआ था। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि पूर्व पति ने टीचर को गाेली मारी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार , खरड़ की एक टीचर सरबजीत कौर अपने एक्टिवा से स्‍कूल जा रही थी। वह एक्टिवा से स्‍कूल के बाहर पहुंची थी और सड़क पार कर रही थी की एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर उसे गोली मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हाे गई। उसे तुरंत मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सबरजीत कौर माेहाली जिले के रामगढ़ गांव की रहनेवाली थी।

घटना की तस्‍वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है। बताया जाता है कि सरबजीत कौर का तलाक हो गया था और उसका घरेलू विवाद भी चल रहा था । एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह शाह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वारदात के समय स्‍कूल के बाहर खडी अन्‍य टीचरों से पूछताछ से खुलासा हुआ है कि सरबजीत को उसके पूर्व पति ने गोली मारी है।
सरबजीत कौर का पति फ्रांस में रहता है। वह भी पहले फ्रांस में रहती थी और कुछ समय पहले ही पंजाब आई थी। उसकी एक बेटी भी है। अभी तक हमलावर पूर्व पति के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.