Categories: LudhianaPunjab

यूथ कांग्रेस के चुनाव में गोलियां चलने से मचा हड़कंप, एक गुट ने किए हवा में पांच फायर

देखे पूरी वीडियो , पुलिस और कांग्रेस के युथ नेताओ के बीच क्या हुआ

चुनाव के दाैरान पुलिस से भिड़ते कांग्रेस वर्कर

मॉडल टाउन में यूथ कांग्रेस के चुनाव के दौरान गोलियां चलने से हड़कंप मच गया।एक गुट ने हवा में पांच फायर किए। मौके पर कांग्रेस वर्कराें ओर पुलिस में तीखी झड़प हो गई, जिसके चलते पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और गुरप्रीत गोपी नाम के युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि कांग्रेस नेताओं के दवाब में उसे छोड़ दिया गया।

मौके पर डीसीपी अश्वनी कपूर पुलिस अधिकारियों व भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अभी तक इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। कांग्रेसियों ने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

डीसीपी अश्वनी कपूर का कहना है कि सुबह वोटिंग शुरू होने से लेकर यहां पुलिस को तैनात किया गया है। बाकायदा वोटरों के शिनाख्ती पत्र जांचने के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है। किसी तरह की जाली वोटिंग नहीं हुई है। पुलिस वीडियोग्राफी करा रही है जांच में फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। माैके से खाली खोल बरामद हुआ है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है गोली चलाने वाले ने अवैध पिस्ताैल का इस्तेमाल किया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने झड़प के बाद हवा में पांच फायर करके दहशत फैला दी थी जिसके बाद उन्हें मजबूरन विरोध में उतरना पड़ा।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.