जालंधर के सिविल अस्पताल में एक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज़ पाया गया है जिसकी पहचान जगजीत पुत्र कमलजीत निवासी बस्ती शेक के रूप में की गई है | जानकारी अनुसार , वह होन्ग कोंग में सिक्योरिटी गॉर्ड का काम करता है और अपने घर जालंधर पंहुचा था |
डॉक्टरों के अनुसार , संदिग्ध मरीज़ के टेस्ट करवाए जा रहे है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है की सच में वो इस वायरस से ग्रस्त है की नहीं | आपको बता दे की , इससे पहले भी मोहाली और होशियारपुर में संदिग्ध मरीज़ सामने आ चुके है जिनके की सैंपल टेस्ट के लिए भेज दिए गए है |
आपको बता दें कि चीन में फैले कोरोना वायरस से लोग ना डरे क्योंकि जालंधर प्रशासन इसके प्रति पूरी तरह सतर्क है डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग को वायरस संबंधी सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं. डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि सिविल अस्पताल में आइसोलेटेड वार्ड को तैयार रखा जाए ,यदि कोई व्यक्ति चीन से आया है और उसे बुखार, सांस लेने में दिक्कत है और आदि ऐसे लक्षण है तो वह तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाएं। इस अवसर पर एडीसी कुलवंत सिंह, सहायक कमिश्नर अमनप्रीत सिंह ,सिविल सर्जन डॉ गुरिंदर कौर चावला ,जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर ,डीआईओ डॉक्टर सीमा ,जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार और अन्य भी उपस्थित थे.
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.