mobile and sim recovered in jail
अफसर अली नाम के आरोपी से जेल में एक मोबाइल फोन और सिम बरामद हुआ है. जेल सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र पाल खन्ना ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
आरोपी अफसर अली पिछले 5 महीने से पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद है. आरोपी ने झारखंड निवासी अताउल अंसारी सहित गिरोह के दूसरे साथियों की मदद से परनीत कौर से 23 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी और उनके बैंक अकाउंट से रकम निकाल ली थी. अफसर अली इस गैंग को मोबाइल सिम उपलब्ध कराता था.
बता दें कि जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है. प्रिजंस (पंजाब अमेंडमेंट) एक्ट, 2001 के तहत जेल में कैदियों और हवालाती से मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की पाबंदी है. दोषी पाए जाने पर उन्हें एक साल की अतिरिक्त सजा और ₹25000 जुर्माना भरना पड़ता है.
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.