Punjab

पंजाब के बटाला में डॉक्टर की किरच से हमला कर बेरहमी से हत्या, 10 बार किया हमला

डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि रजिंशन दो युवकों ने किरच से डॉ. गुरमीत सिंह की हत्या की है। दो हमलावरों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है जिसकी पहचान जोबन निवासी बटाला के रूप में हुई है। दूसरा अभी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब के बटाला के स्टाफ रोड पर रविवार शाम एक आरएमपी डॉक्टर की दो युवकों ने किरच से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण रंजिश बताया जा रहा है। डॉक्टर पर हत्यारों ने किरच से 10 बार वार किए थे। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार बटाला के स्टाफ रोड पर स्थित डॉ. गुरमीत सिंह (62) एक निजी क्लीनिक चला रहा थे। आगे क्लीनिक था और पीछे उनका घर है। वह घर में अकेले ही रहते थे। दो साल पहले पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर रही उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और एक बेटा और बहू सूरत में रहते हैं।


रविवार शाम जब डॉ. गुरमीत सिंह क्लीनिक में नहीं थे तो उनकी तलाशी में पड़ोसी घर पहुंचे। घर में डॉ. गुरमीत सिंह का शव लहू से सना पड़ा था। इस निर्मम हत्या को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर डीएसपी ललित कुमार पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि रजिंशन दो युवकों ने किरच से डॉ. गुरमीत सिंह की हत्या की है। दो हमलावरों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है जिसकी पहचान जोबन निवासी बटाला के रूप में हुई है। दूसरा अभी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.