Punjab

तरनतारन में युवक को GANGSTERS ने गोलियों से भूना,20 लाख की रंगदारी के लिए दी थी धमकी

ग्राहक बनकर दुकान पर 11 मिनट तक रहे दोनों हत्यारे

पुलिस ने बयानों के आधार पर 4 आरोपियों के खिलाफ किया परचा दर्ज

जम्मू-कश्मीर राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव रसूलपुर में रेडिमेड गारमेंट्स का काम करने वाले 32 वर्षीय गुरजंट सिंह जंटा की मंगलवार की दोपहर को दो युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। ये दोनों युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आए और 11 मिनट तक दुकान में रहे। एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि देर रात को अजायब सिंह के बयान पर आरोपित गुरकीरत सिंह घुग्गी निवासी गांव शेरों, अजमीत सिंह मीता निवासी नौशहरा पन्नुआ, अर्शदीप सिंह निवासी पुलिस लाइन तरनतारन और गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव रसूलपुर निवासी अजायब सिंह के बेटे गुरजंट सिंह उर्फ जंटा को मंगलवार की दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो युवकों ने 15 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड के बाद दोनों आरोपित हरिके पत्तन की ओर फरार हो गए। 

गुरजंट सिंह उर्फ जंटा के पिता अजायब सिंह ने आरोप लगाया था कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा द्वारा छह माह पहले उसे धमकाकर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके चलते अजायब सिंह ने अपने एक बेटे जोबनजीत सिंह को कनाडा भेज दिया था, जबकि मंगलवार को गुरजंट सिंह जंटा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस के हाथ देर रात को अहम तथ्य लगे। तथ्यों के अनुसार पुलिस लाइन तरनतारन में रहने वाले एएसआइ निशान सिंह के बेटे अर्शदीप सिंह के विरुद्ध चार अगस्त, 2022 को हरियाणा के कुरक्षेत्र इलाके में डेढ़ किलो आइईडी की बरामदगी का केस दर्ज किया गया था। जम्मू-कश्मीर राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा सरहाली के पास सात सितंबर को डेढ़ किलो आइईडी की बरामदगी का एक अलग केस दर्ज किया गया था।

अर्शदीप सिंह को कुछ दिन पहले गुजरात की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा को संदेह हुआ कि अर्शदीप सिंह को किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके चचेरे भाई गुरजंट सिंह जंटा ने मुखबिरी करवाकर गिरफ्तार करवाया है। इसी रंजिश के चलते लखबीर सिंह लंडा ने अपने गुर्गे अजमीत सिंह उर्फ मीता निवासी गांव नौशहरा पन्नुआं, गुरकीरत सिंह उर्फ घुग्गी निवासी गांव शेरों के माध्यम से जंटा की हत्या करवाई।  

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.