Punjab

जालंधरः नशे में धुत्त DSP दलबीर पर गोलियां चलाने का आरोप, इलाके में दहशत का माहौल

कपूरथला रोड़ पर स्थित बस्ती इब्राहिम खां में देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब गांव के सरपंच भूपेंद्र के घर आए पीएपी में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह द्वारा हवा में फायर किए गए। जिसका गांव वालों ने जमकर विरोध किया। घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें गांव निवासी डीएसपी पर बदसलूकी के आरोप लगा रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में सरपंच हंगामा होता देख पिस्तौल जेब में डाल रहा है। वहीं आरोप लगाए जा रहे है कि डीएसपी दलबीर सिंह ने डीड राइटर के बेटे पर फायर किया। घटना की सूचना गांव निवासियों ने पुलिस को दे दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी डीएसपी को हिरासत में ले लिया है।

सरेआम फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से 2 खोल बरामद किए हैं। वहीं गांव वालों ने डीएसपी पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगाए है। कपूरथला रोड़ पर स्थित गांव मंड से सटे बस्ती इब्राहम खां निवासी डीड राइटर गुरमेज ने बताया कि गांव के सरपंच के घर कार्यक्रम था। जहां पर लोग इकट्ठा थे। इस दौरान रात के समय उनका बेटा गुरजोत अपने दोस्तों के साथ वहां से गुजर रहा था कि रास्ता देने की बात पर कार्यक्रम में आए एक व्यक्ति ने उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया।

गुरमेज का आरोप है कि खुद को पंजाब पुलिस का डीएसपी कहने वाले व्यक्ति ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और फायर कर दिए। इस दौरान गांव निवासियों में मौजूदा सरपंच पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मौजूदा सरपंच की मौजूदगी में गांव में बाहर के लोग फायरिंग करेंगे तो गांव का माहौल तो खराब ही होगा।

गुरमेज ने मुताबिक गांव के सरपंच ने उक्त व्यक्ति से रिवाल्वर छीन कर अपने पास रखी। गोली के दो खोल बरामद किए गए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि डीएसपी दलबीर सिंह को हिरासत में लिया है, जोकि पीएपी में तैनात है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.