Punjab

पंजाब का महाठग आया काबू – अब तक 50 से ज़्यादा लड़कियों से ठग चूका है 60 लाख रुपए

कनाडा का नागरिक बन लूट के साथ साथ करता था शारीरिक शोषण

अगर आप भी SHADI.COM या अन्य ऐसी एप्प के चक्कर में पड़ते है तो हो जाइये ‘सावधान’!

जालंधर देहात पुलिस के अधिकारियों का दावा है कि जालसाज अब तक करीब 50 लड़कियों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है। वहीं कई के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। जालंधर देहात पुलिस के पास पीड़ित लड़कियों की शिकायतें आने पर मामला का खुलासा। इसके बाद आरोपी को गोराया पुलिस ने दबोचा है।

जालंधर देहात पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। इसने कनाडा के नागरिक के तौर पर अपनी प्रोफाइल शादी डॉटकॉम पर बना रखी थी। आरोपी पंजाब के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। शारीरिक शोषण के बाद आरोपी ठगी भी करता था।

गोराया थाने के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि हिम्मत करके एक लड़की ने शिकायत दी। उसने बताया कि एक युवक ने अपने आप को कनाडा का नागरिक बता 1.50 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी 60 हजार रुपये और मांग रहा है। लड़की ने यह भी बताया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। 

आरोपी की पहचान हरपाल सिंह निवासी बेहला थाना टलेवाल जिला बरनाला के रूप में हुई है। खास बात यह है कि हरपाल सिंह कभी कनाडा गया ही नहीं है लेकिन वह खुद को कनाडा का नागरिक बता लड़कियों को फंसाता था। आरोपी लड़कियों को अपने अलग-अलग नाम बताता। उसने शादी डॉट कॉम पर संदीप सिंह कनाडा के नाम से प्रोफाइल बनाई थी।

एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान फोन से करीब 50 लड़कियों की फोटो मिली हैं। इन्हें आरोपी ने झांसा देकर फंसाया था। आरोपी इन लड़कियों को शादी के बाद कनाडा ले जाने के सपने दिखा रहा था। अब तक इसने लड़कियों से 60 लाख रुपये की ठगी की है।

आरोपी बेहद शातिर है और अब तक बैंक की असिस्टेंट मैनेजर, नर्स, इमीग्रेशन, प्रोफेसर समेत कई शिक्षित लड़कियां को फंसा चुका है। कुछ लड़कियों ने तो इसके बहकावे में आने के बाद नौकरियां तक छोड़ चुकी हैं। एसएचओ ने कहा कि करीब पांच लड़कियां अब तक सामने आ चुकी हैं। कुछ डर के मारे आगे नहीं आ रहीं।

ठगी के अलावा कोई काम नहीं करता आरोपी

हरपाल सिंह कोई काम नहीं करता। पिता की गांव में एक छोटी सी दुकान है और उसकी दो बहनें हैं। आरोपी के पास एक कार है। यह भी एक लड़की से वसूली गई रकम पर ली है। इसके अलावा दो एपल के महंगे मोबाइल फोन भी हैं। यह भी लड़कियों से ही हासिल किए हैं। 

आरोपी ने अपना जाली वीजा बनवाया था ताकि लड़कियों को इसी के सहारे फंसा सके। इसके अलावा हरमन सिंह के नाम का जाली आधार कार्ड, नकली कोविड प्रमाण पत्र बनवाया। हरपाल ने शादी डॉटकॉम से रिश्ता देखने के बाद विवाह किया था। मगर पत्नी और उसके बीच अदालत में तलाक का केस चल रहा है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.