Punjab

चिंगारी से कूड़े के ढेर में लगी आग, कूड़ा फेंकने गया युवक 66 KV बिजली की चपेट में आकर झुलसा

जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में रविवार को कूड़ा फेंकने गया युवक करंट की चपेट में आकर झलस गया। वह नीचे से गुजरती बिजली के 66 KV तार से छू गया। इस दौरान निकली चिंगारी से वहां कूड़े के ढेर में भी आग लग गई। इसका पता चलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। झुलसा युवक संजीव अंगुराल वहीं रेहड़ी लगाता था। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

फायर कर्मचारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना मिली थी। जब वो मौके पर पहुंचे तो एक युवक झुलसा मिला। एंबुलेंस बुलाकर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यही पता चल रहा है कि तार टूटकर युवक के ऊपर गिर पड़ा और इससे कूड़े के ढेर में भी आग फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि बिजली के तार नीचे होने से यह हादसा हुआ है। इसके बारे में बिजली अफसरों से बात की जा रही है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.