COVID Latest Update

दुखद: खबर: कोरोना से जिंदगी की जंग हारे पूर्व क्रिकेटर राजेंद्र सिंह जडेजा..

पूर्व क्रिकेटर राजेंद्र सिंह जडेजा कोरोना से जंग हार गए। उन्होंने रविवार (16 मई) को तड़के सुबह दुनिया को अलविदा कहा। वे रैफरी से लेकर चयनकर्ता तक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैंं।

 पूर्व भारतीय ऑलराउंडर राजेंद्रसिंह जडेजा कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैं. उनके निधन से भारतीय क्रिकेट जगत सदमे में हैं. सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रेफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने रविवार को यह जानकारी दी. जडेजा 66 साल के थे.

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए रविवार तड़के उनका निधन हो गया. जडेजा दाएं हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे आलराउंडर भी थे. उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए. उन्होंने इन दोनों फॉर्मेट में क्रमश 1536 और 104 रन भी बनाए.

एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह का बयान
एससीए ने बयान में कहा कि एससीए में सभी राजेंद्र सिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे. एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘यह विश्व क्रिकेट की बड़ी हानि है। राजेंद्र सर जिन लोगों से मैं मिला उनमें सबसे शानदार व्यक्तियों में से थे। मैं भाग्यशाली रहा कि उनके हमारे मुख्य कोच, मैनेजर और मार्गदर्शक रहते मैंने कई मैच खेले।’

बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने जताया शोक
जडेजा 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी 20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रैफरी भी रहे। वह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चयनकर्ता, कोच और टीम मैनेजर भी रहे। उनके निधन पर बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा, ‘राजेंद्र सिंह जडेजा स्तर, शैली, नैतिकता और शानदार क्रिकेट क्षमता वाले व्यक्ति थे। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।’

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.