Lockdown 2021

बड़ी खबर : दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते बढ़ाया गया, अब 24 मई तक लागू रहेंगी पाबंदियां

कोरोना संकट के बीच दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अगले 24 मई सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए पाबंदियां लागू रहेंगी।

दिल्ली में लॉकडाउन के कारण कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार में काफी कमी देखने को मिल रही है. लॉकडाउन के प्रभाव को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ाने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को और आगे बढ़ा दिया है. अब 24 मई तक पाबंदियां लागू रहेंगी.अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है.’

राजधानी दिल्ली में सुधर रहे हालात

इसके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6500 मामले आए हैं. पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 फीसदी के करीब आ गया है. वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है, क्योंकि यदि इस समय ढील दे दी गई, तो कोरोना वायरस को काबू करने में अब तक मिली सफलता पर पानी फिर जाएगा.

18 अप्रैल को लगाया गया था पहली बार लॉकडाउन

बता दें कि दिल्ली में 18 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था और अब इसकी अवधि चौथी बार बढ़ाई गई है. राष्ट्रीय राजधानी में 24 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा. इससे पहले लॉकडाउन कल (सोमवार) सुबह पांच बजे खत्म होने वाला था. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी हालात में सुधार हो रहा है. पिछले कुछ दिन से संक्रमण के मामलों और संक्रमण दर में कमी आई है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है .

सीएम केजरीवाल ने की ये अपील

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘कोरोना ने कहर ढाया हुआ है. लोग बहुत दुखी हैं. ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं, बल्कि एक दूसरे को सहारा देने का है. मेरी ‘आप’ के हर कार्यकर्ता से अपील है कि वे जहां भी हैं, अपने आसपास के लोगों की तन, मन, धन से भरपूर मदद करें. इस वक्त यही सच्ची देशभक्ति है, यही धरम है.’

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

3 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.