Punjab

FASTWAY CABLE और JUJHAR TRANSPORT के मालिक गुरदीप सिंह के घर और कार्यालय में ED की रेड

पंजाब के जानी मानी ट्रांस्पोर्ट कंपनी जुझार ट्रांस्पोर्ट और फास्ट वे केबल कंपनी के मालिक गुरदीप सिंह के घर पर ED की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह ही उनके घर पर पहुंची थी और जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्रीन सिटी उनके घर और फास्टवे के कार्यालय में यह टीमें जांच कर रही हैं।

मगर किसी भी अधिकारी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मगर सूत्रों के अनुसार यह रेड ED की है। जिसकी जांच करवाई जा रही है। लुधियाना में यह दूसरी रेड है जो अकाली नेता के घर पर हुई है। गुरदीप सिंह शिरोमणि अकाली दल बादल से संबंधित हैं और सुखबीर सिंह बादल के काफी नजदीक भी हैं। इससे पंजाब की राजनीति में बड़ा उबाल आने वाला है।

बताया जा रहा है कि पंजाब में ED की तरफ आठ जगह पर छापेमारी की जा रही है। यह मामला 2017 स्टेट विजीलेंस टीम ने केस दर्ज किया गया था और ठेका देने में बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया था। जिसके इस मामले को ED ने अपने हाथ लिया है और इसी के तहत ही यह कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल बादल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के बाद अकाली नेता गुरदीप सिंह पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इनकम टैक्स के अधिकारियों की तरफ से नौ दिन पहले यह जांच की गई थी मगर यहां से विभाग को कुछ भी नहीं मिला था। मगर इसे शिअद नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने वकालत कर इसे सही ठहराया है। उनकी तरफ से ट्वीट किया गया है कि 5 साल पहले, मैंने मल्टी सिस्टम ऑपरेटर- फास्टवे के एकाधिकार से छुटकारा पाने के लिए, हजारों करोड़ करों की वसूली के लिए, स्थानीय ऑपरेटरों को सशक्त बनाने और लोगों को सस्ती केबल देने की नीति सामने रखी थी। फास्टवे के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बिना, पंजाब के समाधान का सुझाव देना गलत है।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.