Grenade Blast in Pathankot Army Camp: जानकारी के मुताबिक पंजाब के पठानकोट के आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास सोमवार की सुबह ग्रेनेड फटने की खबर मिली. ग्रेनेड ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मुआयना किया. अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि क्या ये कोई आतंकी हमला था या फिर कुछ और. मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके को सील कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक पंजाब के पठानकोट के आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास सोमवार की सुबह ग्रेनेड फटने की खबर मिली. ग्रेनेड ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मुआयना किया.
अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि क्या ये कोई आतंकी हमला था या फिर कुछ और. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट के काठ वाला पुल से धीरा जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट पर मोटर साइकिल से आए हमलावरों ने ग्रेनेड फेंका था. ग्रेनेड फटने के बाद तेज धमाका सुनाई दिया.
हालांकि ग्रेनेड जहां पर फटा था वहां से गेट पर ड्यूटी कर रहे जवान काफी दूर थे. धमाके में किसी के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है. ग्रेनेड फेंकने वाले हमलावार घटना को अंजाम देने के बाद कहां गए इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है.
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.