Categories: PunjabTaran Taaran

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथी को पुलिस ने 1 किलो हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार,गैंगस्टर चला रहे हैं पंजाब में नशा तस्करी का गिरोह

Gangsters in Punjab running drugs trafficking racket

तरनतारन पुलिस ने नामी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथी को 1 किलो 55 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस जांच में पता चला है कि नामी गैंगस्टर पंजाब में नशा तस्करी का बड़ा गिरोह चला रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए तरनतारन के एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि पुलिस ने नामी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया जो कि जेल में बंद है और वहां से ही हेरोइन तस्करी का धंधा चला रहा है के साथी राजन दीप सिंह वासी जंडियाला गुरु को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया आरोपी बदनाम तस्कर बलजिंदर सिंह उर्फ बुल्ली और जोधबीर सिंह उर्फ जोधा के संपर्क में था। यह तीनों ही गैंगस्टर भगवान सिंह जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में रहकर पंजाब में हेरोइन तस्करी का कार्य करते थे। पुलिस ने आरोपी से एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। जिसके ऊपर प्रेस का स्टीकर लगा हुआ है। आरोपी पुलिसवालों को चकमा देने के लिए कार पर मीडिया का स्टिकर लगाकर हेरोइन तस्करी का कार्य कर रहे थे। तरनतारन के एसएसपी ने दावा किया कि पुलिस जल्द ही गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर हेरोइन तस्करी  के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करेगी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.