नगर निगम के बिल्डिंग डिपार्टमेंट ने रविवार सुबह शहर के सबसे पुराने रैणक बाजार टिक्की वाला चौक में बड़ी कार्रवाई की है। टिक्की वाला चौक को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। यहां पर कई लोग अपनी रोजी-रोटी चला रहे थे, लेकिन उनके उठने से पहले उनके कामकाज बंद कर दिए गए। नगर निगम की टीम के साथ डिच मशीन और भारी संख्या में पुलिस बल था। नगर निगम के एक्शन की जानकारी मिलते ही लोग वहां पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही सभी थड़ों को तोड़ दिया गया था।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब तीन बजे के आसपास नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम ने चौक में दो घंटे तक कार्रवाई की और टिक्की वाला चौक को हटा दिया। दुकानदारों ने नगर की टीम की टीम की इस कार्रवाई का काफी विरोध किया है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने टिक्की वाला चौक को ढहाने को लेकर न नोटिस ही दिया और कार्रवाई करने से पहले कोई सूचना दी गई। नगर निगम की देर रात को की गई इस कार्रवाई काे लेकर दुकानदारों में काफी रोष है। निगम की कार्रवाई से उन्हें अब अपने परिवार पेट पालना मुश्किल हो जाएगा।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.