Punjab

Gurdas Maan पर केस दर्ज, सिख संगठनों के दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने के बाद झुकी पुलिस

UPDATE

Jalandhar Delhi National Highway Block सिख संगठनों के जालंधर-दिल्ली हाईवे जाम करने के बाद वीरवार शाम नकोदर पुलिस ने सिंगर पर केस दर्ज कर लिया। इससे पहले एसएसपी आफिस पर सिख संगठनों का गुरदास मान पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर धरना लगातार चार दिन चला। शाम को सिख संगठनों ने रामा मंडी हाईवे जाम किया तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 

पंजाबी गायक Gurdas Maan की सिख गुरु श्री रामदास को लेकर की गई टिप्पणी से उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

गुरदास मान ने इस मामले में वीडियो जारी करके माफी मांग ली है। इसे सिख संगठनों नकार दिया है। वे उन पर एआईआर की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से एसएसपी आफिस पर डटे हुए हैं। नकोदर से कुछ सिख संगठनों ने मामले में जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित रामा मंडी चौक करने की चेतावनी दी है।

अगर ऐसा होता है शहरवासी नई मुसीबत में फंस जाएंगे। एक दिन पहले ही नेशनल हाईवे से पांच दिन तक चला गन्ना किसानों का धरना उठा है। 

एसएससी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के प्रमुख बलबीर सिंह मुच्छल तथा सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी तथा हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरदास मान पर पर्चा दर्ज करने में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा गुरु साहिबान को लेकर की गई टिप्पणी से देश-विदेश में बसी सिख संगत की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जिसके विरोध में सोमवार से लगातार रोष प्रदर्शन जारी है।

jalandhar Delhi national highway jam

बावजूद इसके सरकार तथा पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक गुरदास मान पर पुलिस भरा पर्चा दर्ज नहीं किया जाता तब तक सिख संगत यहीं पर बैठकर रोष व्यक्त करेंगी। उधर नकोदर से कुछ संगठन रामा मंडी चौक में धरना लगाने जा रहे हैं। जिसे लेकर प्रशासन की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

20 अगस्त की रात नकोदर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान सिंगर गुरदास मान ने डेरा प्रमुख को सिख गुरु श्री रामदास का वंशज बताया था। उनकी इस टिप्पणी को सिख संगठनों ने धर्म की मर्यादा के विपरीत बताते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। गुरदास मान वीडियो जारी करके अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांग चुके हैं |

 

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.