Punjab

जालंधर में गन्ना किसानों का आंदोलन खत्म:कैप्टन ने पंजाब में गन्ने का रेट 360 प्रति क्विंटल किया

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे और रेलवे ट्रैक से 5 दिन बाद जाम हटा, ट्रैफिक चलना शुरू

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में गन्ने की कीमत 360 रुपए प्रति क्विंटल घोषित कर दी है। जो कि पड़ोसी राज्य हरियाणा से 2 रुपए अधिक है। यह दाम इसी सीजन से मिलेगा। इसके बाद किसानों ने जालंधर में जाम किया जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे और रेलवे ट्रैक का जाम खोल दिया है।

किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने बाहर आकर इसकी पुष्टि की। इसके बाद 5 दिन बाद जालंधर में जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे और धन्नोवाली रेलवे फाटक पर जाम खोल दिया है। इस फैसले पर खुशी जताते हुए किसानों ने हाइवे व ट्रैक पर लगाए टेंट हटा दिए हैं।

बैठक में यह भी तय किया गया कि पंजाब की सहकारी मिलों की तरफ बकाया करीब 45 करोड़ की राशि अगले 15 दिनों में किसानों को अदा कर दी जाएगी। किसानों का कुल बकाया 200 करोड़ का है। बाकी करीब 155 करोड़ प्राइवेट शुगर मिलों का है। उसके बारे में भी सरकार दखल देकर जल्द से जल्द बकाए की अदायगी की कोशिश करेगी। इस पर भी किसान नेता सहमत हो गए।

पहले गन्ने का रेट 310 रुपए प्रति क्विंटल था, जिसमें 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि पहले किसान 400 रुपए की मांग पर अड़े थे। वहीं, सरकार 350 रुपए से आगे नहीं बढ़ रही थी। इसके बाद किसान नेताओं ने कहा कि वह हरियाणा से कम रेट स्वीकार नहीं करेंगे।

इस पर सरकार ने कहा कि अगले सीजन में रेट और बढ़ा देंगे लेकिन किसान राजी नहीं हुए। जिसके बाद हरियाणा के 358 रुपए प्रति क्विंटल के मुकाबले पंजाब का रेट 360 रुपए कर दिया गया। जिसके बाद किसान सहमत हुए और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।

One News 18

Recent Posts

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

2 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

2 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

3 months ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 months ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 months ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 months ago

This website uses cookies.