Punjab

पंजाब के हिन्दू वादी नेताओ पर आंतकी हमले का ख़तरा, खुफिया एजैंसियां अलर्ट

पुलिस कमिशनरेट जालंधर के अधिकारियों ने की हिन्दू नेताओ के साथ बैठक

पंजाब में शिव सेना,भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर.आर.एस) के नेताओ पर आंतकी हमले की इनपुट मिलने पर पुलिस कमिशनरेट जालंधर के पुलिस अधिकारियो ने आज शिव सेना नेता और हिन्दू नेताओ के साथ बैठक कर पंजाब के हालातों पर विचार करते हुए सभी हिन्दू नेताओ को सचेत रहने को कहा गया।

डी सी पी हैडक्वाटर,ए सी पी हैडक्वाटर जालंधर ने बैठक की है।बैठक में शिव सेना राष्ट्रहित के प्रमुख सुभाष गोरिया,हिंद क्रांति दल के पमुख मनोज नना, शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रमुख रोहित जोशी,पंजाब सचिव शिव सेना बाल ठाकरे आशीष अरोड़ा, शिव सेना समाजवादी के पंजाब चेयरमैन नरिंदर थापर,कुणाल कोल्हि,दीपक शर्मा,दिनेश भगर शिव सेना राष्ट्रहित के उप प्रमुख,यूथ उप प्रमुख शिव सेना राष्ट्रहित राजीव वर्मा,शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रभारी राजू ठाकुर,विनोद जोशी,पंजाब सचिव शिव सेना बाल ठाकरे दिनेश कपूर आदि भी मैजूद थे।

बैठक में शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रमुख रोहित जोशी ने पुलिस द्वारा अचानक सुरक्षा वापिस ले जाने पर भी सवाल उठाए।कहा पंजाब का माहौल खराब हो रहा है और हिंदू नेता टारगेट होने के बाबजूद भी उनको सुरक्षा देने की बजाए उनकी सुरक्षा वापिस ली जा रही है।

गत दिन पहले खुफिया सूत्रों के अनुसार खालिस्तानी कट्टरपंथीयो समेत अन्य आंतकी संगठन पंजाब में शिव सेना,भाजपा और संघ के नेताओ को निशाना बना सकते है।इस इनपुट के बाद पंजाब पुलिस ने राज्य भर में सतकर्ता बड़ा दी है।खुफिया और पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार यह जानकारी भी सामने आई है कि पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भी राज्य के माहौल को खराब किया जा सकता है।

सरहद पार से आने वाले ड्रोन्स की कहानियां भी इसी षड्यंत्र की तरफ इशारा कर रही है।अधिकारियो के मुताबिक इस अलर्ट के बाद आर. एस. एस की शाखाओं में सुरक्षा जांच बड़ा दी गई है।खतरे को देखते हुए कुछ हिन्दू नेताओ की निजी सुरक्षा में भी व्रद्धि की गई है।अधिकारिओ के अनुसार राज्य में हिन्दू नेताओ पर आंतकी हल्के में ना लेते हुए आर एस एस की शाखाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।हालांकि राज्य में हिन्दू नेताओ पर पहले हुए हमलो को देखते हुए उनकी सुरक्षा पहले भी कड़ी थी।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.