Punjab

जालंधर में शरारती तत्वों ने फिर तोड़े दो दर्जन गाड़ियों के शीशे,घटना सीसीटीवी में कैद,दहशत में लोग

पिछले दिनों जेल रोड के पास एक पार्किंग में कारों की विंडो तोड़ स्टीरियो चोरी के मामले के बाद शरारती तत्वों ने एक बार फिर ऐसी ही दुस्साहस किया है। मंगलवार सुबह लोगों को अली मोहल्ला, जीटी रोड, शेखां बाजार, शक्ति नगर, बस्ती अड्डा पर सड़क किनारे खड़ी करीब दो दर्जन गाड़ियों के शीशे टूटे मिले। बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। 

सुबह लोग जब जागकर उठे तो उन्हें इसका पता जचला। संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

अली मोहल्ला, बाजार शेखां, बस्ती अड्डा और शक्ति नगर में गाड़ियां टूटने की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार और दो की पुलिस मौके पर पहुंची। अली मोहल्ला के पास खड़ी गाड़ी वरना के मालिक सर्वसुखजीत सिंह ने बताया कि उनकी कार रात को रोज अली मोहल्ला के पास खड़ी होती है।

सुबह उठकर देखा तो गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि अंदर से सामान तो कोई गायब नहीं हुआ लेकिन उनके साथ खड़ी खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूटे हुए थे। थाना चार के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि जहां पर गाड़ियों के शीशे टूटे हुए हैं वहां वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की पहचान करवा ली जाएगी।

पिछले दनों जेल रोड स्थित पार्किंग में खड़ी कारों को निशाना बनाया गया था। यहां लगातार दो दिन तक कारों की विंडो तोड़ स्टीरियो चोरी कर लिए गए थे। बोनट उठाकर बैटरियां भी चोरी की गई थी। अब नए मामले ने एक बार फिर पुलिस की सिरदर्दी बढ़ा दी है।

कई बार ऐसे मामले आने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने की वजह से उनके हौसले बुलंद हैं और लगातार वारदातें हो रही हैं। लोगों का आरोप था कि मंगलवार को हुई वारदात के बारे में भी संबंधित थानों की पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन पुलिस देर तक नहीं पहुंची।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.