Categories: JalandharPunjab

JALANDHAR CORONA UPDATE : मंगलवार को नया मामला, पुराना कांटेक्ट

जालंधर
ब्यूरो रिपोर्ट

मंगलवार को जालंधर में कोरोना वायरस का नया मामला सामने आया है। जालंधर के ज्‍वाला नगर की रहने वाली
46 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या अब 79 हो गई है। इससे पहले सोमवार को कोरोना के कहर से जिले के लोगों को राहत रही। क्योंकि कुल 431 रिपोर्टों में सभी निगेटिव निकलीं। कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं आया। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई उनमें सेंट्रल विधानसभा के विधायक राजिंदर बेरी, नगर निगम के अधिकारी व मेयर के ओएसडी के संपर्क मे आने वाले लोग शामिल थे।

सेहत विभाग ने कोरोना को हराने के लिए युद्ध स्तर पर लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे शहर में छिपे कोरोना के कैरियर सामने आएंगे और शहर कोरोना मुक्त होगा। बता दें कि जालंधर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या वर्तमान में 79 है जो कि पंजाब में सबसे ज्यादा है।

इधर, कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच के लिए एक सप्ताह में तीसरी बार फेरबदल हुआ। अब दोबारा से जालंधर के सैंपलों की जांच सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में होगी। सैंपलों की जांच को लेकर पिछला सप्ताह विभाग की टीमें पटियाला व फरोदकोट में भटकती रही। नतीजा ये निकला कि रिपोर्ट आने में काफी इंतजार करना पड़ा। पेंडिंग सैंपलों की संख्या 871 के करीब हो गई थी। विभाग की विशेष सचिव ईशा कालिया के आदेशानुसार मोहाली जिले के सैंपलों की जांच पीजीआइ और लुधियाना के सैंपलों की जांच सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में होगी। वहीं, जालंधर के सैंपलों की जांच सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में होगी।

वहीं, सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ.हरिंदर सिंह और एपीडिमोलॉजिस्ट डॉ. शोभना बंसल ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़े स्तर पर टेस्ट करना ही एकमात्र विकल्प है। टेस्ट और संपर्क में आने वालों की पहचान करने की मुहिम को अंतिम मरीज मिलने तक जारी रखा जाएगा।

online delivery in jalandhar
One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.