irrfan khan in icu
ब्यूरो रिपोर्ट
मशहूर बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. इरफान मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. हाल ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था. उस वक्त ये खबरें आई थीं कि लॉकडाउन में घर से दूर होने के कारण एक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मां के अंतिम दर्शन किए थे. फिलहाल इरफान खान मुंबई में हैं.
आपको बता दे की , इरफान में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था. 54 वर्षीय इरफान की इस बीमारी का इलाज भी चल रहा है. इस दौरान वे बॉलीवुड से दूर रहे. लंबे समय तक इस बीमारी से लड़ने के बाद वे स्वस्थ होकर वापस बॉलीवुड में लौटे. उनकी हालिया रिलीज अंग्रेजी मीडियम थी. बीमारी के बाद ये उनकी पहली फिल्म थी. हालांकि कोरोना वायरस पैन्डेमिक के चलते फिल्म कमर्शियली सक्सेसफुल नहीं हो पाई.इरफान खान अपनी पत्नी सुतापा सिकदर के साथ रहते हैं. उनकी दो बेटे बाबिल और अयान हैं. फिलहाल तीनों इरफान के साथ अस्पातल में हैं.
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.