Punjab

जालंधर में रामामंडी के पास विद्यार्थियों ने फिर किया हाईवे जाम

पिछले एक साल से मेडिकल होने के बावजूद सेना की लिखित परीक्षा ना होने से नाराज दूरदराज गांव से आए नौजवानों ने आज जालंधर में रामामंडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। युवकों का कहना था कि उनका भर्ती के लिए मेडिकल हुए करीब 1 साल हो गया है। उसके बावजूद उन्हें 1 साल से लिखित परीक्षा के लिए तारीख पर तारीख मिल रही है।

आज भी लिखित परीक्षा थी परंतु यह कहकर उन्हें वापस भेज दिया कि कोरोना के चलते परीक्षा स्थगित की जा रही है। पेपर देने आए छात्रों का कहना है कि जब पंजाब पुलिस के आठ लाख नौजवानों के एग्जाम हो सकते हैं, राजनीतिक रैलियां हो सकती हैं तो उनके एग्जाम क्यों नहीं हो सकते।

यदि परीक्षा स्थगित करनी है तो उन्हें एक तारीख क्यों नहीं दी जाती, जबकि वह दूरदराज क्षेत्र से किराया खर्च कर आते हैं। आज नौजवानों ने एकत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर आए एसीपी रविंदर सिंह, एसपी हरपाल सिंह ने नौजवानों को समझा कर राष्ट्रीय राजमार्ग से धरना उठाकर लिंक रोड करवा दिया ताकि आवाजाही सुचारू हो सके।

धरना प्रदर्शन के चलते दोनों तरफ से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। धरना प्रदर्शन के चलते पुलिस ने आर्मी प्रशासन से बात करने के लिए युवकों की अलग-अलग जिले से आए 10 सदस्य टीम गठित की। जो खबर लिखे जाने तक आर्मी से बातचीत करने के लिए रवाना हो चुकी थी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.