Punjab

जालंधर में बड़ा सड़क हादसा – रामा मंडी फ्लाईओवर पर दो गाड़ियों की आमने सामने टक्कर

2 बच्चों समेत महिला घायल,जोहल अस्पताल के डॉक्टर ने जोहल अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया

जालंधर
सतीश कश्यप / ईशान जुनेजा

जालंधर के रामा मंडी फ्लाईओवर पर सोमवार आधी रात को तेज़ रफ़्तार दो गाड़ियों में आमने सामने टक्कर हो गयी ,जिस दौरान एक गाडी में मौजूद परिवार के दो बच्चों समेत महिला घायल हो गयी जिन्हे पास ही के निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया |


मौके पर जब बात की गयी तो उन्होंने दुसरे पक्ष पर आरोप लगाए की उक्त व्यक्ति ने शराब पी हुई थी और ज़्यादा नशे के कारण तेज़ रफ़्तार और गलत दिशा में गाडी लाके उनकी गाडी को टक्कर मारी और नुक्सान पहुंचाया जिसमें उनके पारिवारिक सदस्य घायल हो गए | वही दूसरी गाडी में मौजूद व्यक्ति ने खुद को सर्जन डॉक्टर प्रितपाल बताया जो की जोहल अस्पताल के साथ साथ नवाशहर के हॉस्पिटल में भी प्रैक्टिस करते है | उन्होंने बताया की वो 40 की स्पीड पर गाडी अपनी ही दिशा में चला रहे थे , जबकि सामने से आ रही गाडी गलत दिशा में थी और जो उनकी गाडी से टकरा गयी.

फिलहाल दोनों ही पक्ष आपस में आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे , और मौके पर फिलहाल कोई पुलिस मुलाज़िम नहीं पंहुचा था | कुछ ही देर बाद मौके पहुंचे पुलिस मुलाज़िमों ने अपनी जांच शुरू की और खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी |

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.