करतारपुर शहर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय लड़की रात को घर से पानी लाने के लिए निकली थी कि उसे उसके साथ पढ़ने वाले लड़के ही उठाकर ले गए। लड़की के साथ उन्होंने दुष्कर्म किया और हालत खराब होने पर उसे रास्ते में ही फेंक कर फरार हो गए। लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की के साथ उसके साथ ही पढ़ने वाले कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया है। उसके साथ मारपीट भी की गई है। जब लड़की की हालत बिगड़ गई तो उसे वह रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व एसीपी बलकार सिंह बच्ची को मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने थाना प्रभारी को आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के आदेश दिए। करतारपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अभी तक लड़की की कोई मेडिकल जांच नहीं की गई है। एक युवक को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
नाबालिग लड़की की माता ने बताया रात को करीब साढ़े 8 बजे उनकी लड़की पड़ोसियों के घर में पानी लाने के लिए गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसके दादा और चाचा उसे ढूंढने के लिए निकले। रास्ते में उन्होंने देखा कि लड़की एक मोटरसाइकिल के नीचे गिरी हुई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। वह बेसुध थी तो दादा और चाचा उसे उठाकर अस्पताल में ले गए।
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
This website uses cookies.