Punjab

जालंधर में दिनदिहाड़े बड़ी लूट की वारदात,आंख में मिर्ची झोंक हैंडीकेप्ड दुकानदार से चैन झपटकर भाग निकला लुटेरा

जालंधर के बस्ती शेख इलाके में दिनदहाड़े हैंडीकेप्ड दुकानदार से लूट हो गई। लुटेरा भागता हुआ उनकी दुकान में पहुंचा और बोला कि बदमाश मुझे मारने के लिए दातर लेकर मेरा पीछा कर रहे हैं। मुझे कहीं छुपा लो।

जब दुकानदार दरवाजा बंद करने जाने लगे तो उसने अचानक उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका और फिर उनके गले से सोने की चैन झपटकर भाग निकला। हालांकि इस दौरान आरोपी वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज फुटेज कब्जे में ले ली है।

सुदेश कुमार ने बताया कि वह बस्ती शेख में कालीचरन गिल इंडस्ट्रीज पैटर्न मेकर के नाम से हैंडटूल का काम करते हैं। शनिवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे एक युवक उनके पास आया। उसने कहा कि कुछ बदमाश उसका पीछा कर रहे हैं। वो उसे मारना चाहते हैं।

यह सुनकर दुकानदार ने उसे बाहर जाने के लिए कहते हुए दरवाजा बंद करना चाहा तो लुटेरे ने उनकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। जैसे ही वो आंख मसलने लगे तो बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर पैदल ही भाग निकला।

आरोपी लुटेरा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसमें नजर आ रहा है कि पहले उसने दुकान के आसपास चक्कर काटता है। वह देख लेता कि दुकानदार हैंडीकेप्ड है और अकेले ही बैठा है। जिसके बाद वह पूरी साजिश रचकर वारदात को अंजाम देता है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.