Punjab

जालंधर में ASI को धक्का दे हथकड़ी समेत भागा चोर

जालंधर में लांबड़ा थाने की पुलिस की हिरासत से एक चोर हथकड़ी समेत फरार होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में महिला सब इंस्पेक्टर सीमा, एएसआइ नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शिंगारा सिंह और पुलिस हिरासत से फरार आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है।

आरोपित मनी के खिलाफ लांबड़ा निवासी महिला ने शिकायत की थी की आरोपित उसके घर से गैस सिलेंडर लेकर भाग निकला था।सीसीटीवी चेक करने पर पुलिस को आरोपित एक बाइक पर सिलेंडर लेकर भागता हुआ नजर आया था ,जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए चोरी की वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद करने के लिए उसे छापेमारी पर लेकर गई थी। बता दें कि आरोपित 9 सितंबर को फरार हुआ था। पुलिस ने अगले ही दिन जालंधर के मंड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ मनी को पुलिस ने कोर्ट से 1 दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपित से पुलिस को चोरी की एक बाइक बरामद करनी थी जिसे बरामद करने के लिए सब इंस्पेक्टर सीमा, एएसआइ नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शिंगारा सिंह आरोपित को प्राइवेट गाड़ी में प्रतापपुरा लेकर गए थे।

इस दौरान गाड़ी प्राइवेट व्यक्ति लखबीर सिंह उर्फ मंगा चला रहा था। बाइक बरामदगी के लिए पुलिस ने ललिया कला निवासी मोनू के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद जब आरोपित को देर शाम करीब 7 बजे लेकर पुलिस की टीम वापस आ रही थी तो आरोपित अपने सीने पर हाथ रखकर घबराहट होने का नाटक करना शुरू कर दिया।

यह देखकर गाड़ी की अगली सीट पर बैठा एसआई नरेंद्र सिंह ने जब आरोपित को पानी पिलाने के लिए गाड़ी का पिछला दरवाजा खोला तो आरोपित मनी ने एएसआई को धक्का दे दिया और हथकड़ी समेत खेतों की तरफ फरार हो गया। पुलिस टीम ने आरोपित का पीछा करने की कोशिश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित गन्ने के खेतों में भाग निकला। घटना की सूचना थाने की पुलिस को दी गई।

जिसके बाद थाना प्रभारी सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपित की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी आरोपित पुलिस के हाथ नहीं आ सका।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.