Categories: LudhianaPunjab

लुधियाना : कोरोना वायरस से संक्रमित ACP ने दम तोड़ा, प्लाज़्मा थेरेपी से होना था इलाज

लुधियाना
ब्यूरो रिपोर्ट

कोरोना वायरस से संक्रमित एसीपी की मौत हो गई है। एसीपी का एसपीएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिविल सर्जन ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। वे कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे और हालत नाजुक थी। एसीपी को आज प्लाजमा भी चढ़ाया जाना था। हालांकि प्लाज्मा चढ़ाया गया या नहीं, इस बारे में सिविल सर्जन ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

52 वर्षीय एसीपी का पहलाा टेस्ट नेगेटिव आया था। इसके बाद हालत ठीक न होने पर उनका सैंपल दोबारा से जांच के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी। एसीपी को 8 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनकी छाती का एक्सरे हुआ तो इंफेक्शन पाई गई थी, जिसके बाद उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए।कोरोना वायरस से पॉजिटिव एसीपी मूल रूप से खन्ना के रहने वाले थे। लुधियाना में पोस्टिंग के बाद करीब पांच महीने से वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ वहां ही शिफ्ट कर गए थे। एसीपी का बड़ा बेटा कनाडा में रहता है।

कोरोना की दस्तक के बाद शहर में पहली बार शुक्रवार को एक के बाद एक पांच पॉजिटिव केस मिले। ये सभी एसपीएस अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एसीपी नॉर्थ के संपर्क में आए लोग ही हैं। पहले आई रिपोर्ट में उनकी पत्नी, फिरोजपुर निवासी गनमैन ड्राइवर, बस्ती जोधेवाल थाने की एसएचओ और जिला मंडी ऑफिसर पॉजिटिव पाई गईं। वहीं देर रात आई रिपोर्ट में महिला एसएचओ का एएसआइ ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया। इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.