Punjab

METRO IN PUNJAB मोहाली, अमृतसर और लुधियाना में चलेगी मेट्रो, ट्रैफिक के बोझ को कम करने की तैयारी में पंजाब सरकार

पंजाब के शहरों में ट्रैफिक का बोझ बढ़ गया है। खासकर बड़े शहरों में सुबह और शाम जाम लगना आम बात हो गई है। इसी बात को ध्यान में रखकर मेट्रो चलाने का प्लॉन तैयार किया गया है।

सरकार ने इस संबंध में राइट्स एजेंसी से एक सर्वे करने का फैसला किया है। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट हकीकत में बदल जाएगा। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही।

पंजाब के शहरों में ट्रैफिक का बोझ बढ़ गया है। खासकर बड़े शहरों में सुबह और शाम जाम लगना आम बात हो गई है। इसी बात को ध्यान में रखकर मेट्रो चलाने का प्लॉन तैयार किया गया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने विभाग से जल्द से जल्द सर्वे कराने को कहा है, ताकि इन घनी आबादी वाले शहरों में मेट्रो की व्यावहारिकता की जांच हो सके।

राइट्स के अध्ययन के बाद परियोजना पर तुरंत काम करेंगे। राइट्स एजेंसी हवाई अड्डों, बंदरगाहों, राजमार्गों और शहरी नियोजन सहित अन्य बुनियादी ढांचे के लिए परामर्श सेवाओं के अलावा ऑपरेटरों को रेल परिवहन प्रबंधन में परामर्श सेवाएं प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि शहरों के बाहरी इलाकों की सड़कों के सिस्टम को नेशनल हाईवे अथॉरिटी अपग्रेड कर रही है, वहीं अंदरूनी सिस्टम को सुधारने के लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है। अच्छी कनेक्टिविटी किसी भी इलाके की प्रगति में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि सरकार की कोशिश लोगों को अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाना है। इसके लिए ही सारी कोशिश की जाएगी।

एजेंसी ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने का सुझाव दिया था। राइट्स ने ट्राइसिटी में दो चरणों में 64 किमी के नेटवर्क में मेट्रो चलाने की बात कही है। पहले चरण में सिर्फ चंडीगढ़ और दूसरे चरण में मोहाली व पंचकूला को भी साथ जोड़ने की बात कही गई है।

पहले चरण के तहत चंडीगढ़ में तीन कॉरिडोर के साथ 44.8 किमी के क्षेत्र में मेट्रो चलाई जानी चाहिए, जिसमें 16 किमी के क्षेत्र में भूमिगत जबकि 28.8 किमी के क्षेत्र में मेट्रो एलिवेटेड होगी। इसी तरह दूसरे चरण में मोहाली के 13 किमी के क्षेत्र में मेट्रो लाइन आगे बढ़ाने की बात की गई है जबकि पंचकूला में 6.5 किमी के क्षेत्र में मेट्रो चलाने की सिफारिश की गई है जो पूरी तरह से एलिवेटेड होगी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.