Amritsar

करोड़पति बनने की चाह में बना फर्जी ‘पीके’, सियासी नेताओं की आवाज निकालने में माहिर था अमृतसर का गौरव..

प्रशांत किशोर की आवाज निकाल कर करोड़ों की ठगी करने वाले गौरव शर्मा उर्फ गोरा व शिवसेना सूर्यवंशी के राष्ट्रीय प्रधान राकेश भसीन मध्यवर्गीय परिवारों से है।

करोड़पति बनने की चाह ने उन्हें पीके बना दिया। लुधियाना पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपित गौरव के दर्जनभर साथी पुलिस के टारगेट पर हैं। सियासी नेताओं की आवाज निकालने में माहिर गौरव मंच संचालक रहा है। हर पार्टी के नेताओं से अच्छे संबंध भी उसके रहे हैं।

करीबियों के मानें तो आसपास के भी कई लोग उसकी छोटी-छोटी ठगी का शिकार हो चुके थे, पर वह इतनी बड़ी ठगी भी कर सकता है, इस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा।

एसीपी हरमिंदर सिंह ने बताया कि गौरव व भसीन से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। कुछ महीने पहले राजस्थान पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अमृतसर पहुंची थी लेकिन आरोपित भनक लगते ही अंडरग्राउंड हो गया था। हालांकि अब लुधियाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फाइनांस का काम करता-करता राकेश भसीन बन गया ठग

शिवसेना सूर्यवंशी का स्वयंभू राष्ट्रीय प्रधान राकेश भसीन गोकुल विहार का रहने वाला है। उसकी आर्थिक पृष्ठभूमि भी कोई खास मजबूत नहीं है। पहले वह फाइनांस पर छोटा-छोटा सामान किश्तों पर देने का काम करता था। चार साल पहले उस पर गोली चली थी, जिसके बाद उसे चार गनमैन मिल गए। गनमैन मिलते ही उसने अपना स्टेटस बनाने के लिए पैसों की दौड़ शुरू कर दी। भसीन के करीबियों के मुताबिक वह कुछ समय पहले ही गौरव के संपर्क में आया था, पर दोनों इतना बड़ा कांड कर जाएंगे, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। भसीन की शिवसेना से जुड़े नेता भी इस घटनाक्रम के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.