Entertainment

तारक मेहता की ‘बबीता जी’ के खिलाफ SC/ST एक्‍ट के तहत एक और केस दर्ज..

तारक मेहता का उल्टा चश्माकी बबीता जी के ख‍िलाफ मंगलवार को SC/ST एक्‍ट के तहत एफआईआर दर्ज हो गई है. 

इससे पहले मुनमुन के खिलाफ दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था. यह केस इंदौर के अजाक थाने में दर्ज हुआ है. मुनमुन के खिलाफ दलित नेता मनोज परमार ने शिकायत दर्ज कराई है. डीएसपी भंवर सिंह सिसोदिया ने इस बात की पुष्टि की है और बताया है कि एससी और एसटी एक्ट के तरह जांच की जाएगी.

ये पूरा मामला मुनमुन के सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए गए उस वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें उन्‍होंने एक जाति सूचक शब्‍द का आपत्त‍िजनक तरीके से इस्‍तेमाल किया था. पुलिस के पास जो श‍िकायत दी गई, उसमें कहा गया है कि मुनमुन दत्ता का वीडियो वल्गर सोसायटी नाम के यूट्यूब चैनल पर डाला गया था, जिसमें वह कहती हैं, ‘यूट्यूब पर आना है और इसके लिए अच्छा दिखना चाहती हूं. उन (आपत्त‍िजनक जाति सूचक शब्‍द) जैसा नहीं दिखना चाहती.’ आरोप है कि इस तरह मुनमुन दत्ता ने अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ एक अपमानजनक टिप्पणी की है.

इन सब के बीच मुनमुन दत्ता ने इंस्‍टाग्राम पर माफी भी मांग चुकी हैं. मुनमुन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्‍ट किया था, जिसे उन्‍होंने अब डिलीट कर दिया है. मुनमुन दत्ता ने इसके बाद बयान जारी करते हुए कहा कि उनका जो वीडियो पोस्‍ट था, उसमें कहे गए एक शब्‍द का गलत अर्थ लगाया गया है, जबकि वह अपमान, धमकी या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.