Bhatinda

अभिनेत्री कंगना रनोट को बठिंडा कोर्ट का समन

100-100 रुपये लेकर धरना देने वाली टिप्पणी का मामला

गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर पर ट्वीट कर विवादों में आई बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट पर बठिंडा की अदालत में दायर मानहानि के केस में सोमवार को समन जारी किया गया। महिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि मंगलवार को बठिंडा की अदालत ने कंगना रनोट को समन जारी कर उन्हें 19 अप्रैल को अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया है।

बुजुर्ग महिंदर कौर को कंगना ने ट्वीट में 100-100 रुपये लेकर धरनों में जाने वाली औरत कहा था। इसके बाद महिंदर कौर ने 4 जनवरी, 2021 को बठिंडा की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास तनवी गुप्ता की अदालत में कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया था।

महिंदर कौर के वकील ने बताया कि करीब एक साल डेढ़ माह बाद अदालत ने कंगना को समन जारी किया है। बता दें कि महिंदर कौर को ट्विटर पर लोगों ने गलती से ‘शाहीन बाग दादी’ कह दिया था। इसके बाद  कंगना रनोत ने उन पर विवादित टिप्पणी की थी। 

अपनी याचिका में महिंदर कौर ने कहा था कि उन्हें शाहीन बाग विरोध में शामिल ‘दादी’ बताकर झूठी टिप्पणियां की गई थीं। अपने कटाक्ष से अभिनेत्री ने प्रतिष्ठा खराब की है। कौर बठिंडा के बहादुरगढ़ जंडियां गांव की रहने वाली हैं। 

बालीवुड अभिनेत्री ने महिंदर कौर को शाहीन बाग धरने में हिस्सा लेने वाली बुजुर्ग बिलकीस बानो समझ कर उन पर टिप्पणियां की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था ‘शाहीन बाग दादी’ ने दिल्ली में किसान आंदोलन में भी हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। अपनी ट्वीट में उन्होंने बिलकीस बानों की तस्वीर भी लगाई थी। हालांकि दोनों महिलाएं एक नहीं होने का पता चलने पर उन्होंने अपनी ट्वीट को डिलीट कर दिया था। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.